ईडी ने चिट फंड घोटाले में पूर्व विधायक मल्ला विजय प्रसाद से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

ईडी ने चिट फंड घोटाले में पूर्व विधायक मल्ला विजय प्रसाद से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

ईडी ने चिट फंड घोटाले में पूर्व विधायक मल्ला विजय प्रसाद से जुड़े परिसरों पर छापे मारे
Modified Date: August 5, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: August 5, 2026 5:13 pm IST

भुवनेश्वर, पांच अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहु-राज्यीय चिट फंड घोटाले के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के पूर्व विधायक मल्ला विजय प्रसाद से जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ईडी के भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा की जा रही धनशोधन जांच के तहत विशाखापत्तनम और हैदराबाद के सात स्थानों पर तलाशी ली गई।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला लगभग 3,000 करोड़ रुपये के कथित चिट फंड घोटाले से संबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम पश्चिम के पूर्व विधायक वेलफेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे और उनकी कंपनी ने कथित तौर पर वर्ष 2009 से 2014 के बीच ओडिशा और अन्य राज्यों के निवेशकों से विभिन्न निवेश योजनाओं के तहत अधिक मुनाफे का वादा कर राशि जुटाई, लेकिन बाद में भुगतान से मुकर गए।

सीबीआई ने पहले कथित धोखाधड़ी के संबंध में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा पुलिस ने भी कई प्राथमिकी दर्ज कराई थीं।

उन्होंने बताया कि प्रसाद को 2021 में ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने विशाखापत्तनम से इस मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी चिट फंड संचालन के माध्यम से अर्जित अपराध की धनराशि के कथित धनशोधन की जांच कर रही है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में