ईडी ने तृणमूल के नेता मदन मित्रा के परिसरों पर छापेमारी की

ईडी ने तृणमूल के नेता मदन मित्रा के परिसरों पर छापेमारी की

ईडी ने तृणमूल के नेता मदन मित्रा के परिसरों पर छापेमारी की
Modified Date: June 13, 2026 / 09:04 am IST
Published Date: June 13, 2026 9:04 am IST

कोलकाता, 13 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जांच के तहत पश्चिम बंगाल के विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राज्य सरकार में मंत्री रहे मित्रा से जुड़े कुल सात परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

मित्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की कमरहटी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ईडी अधिकारियों का आरोप है कि मित्रा ने कमरहटी नगरपालिका समेत कई नगरपालिकाओं में अलग-अलग पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के बदले बिचौलियों के जरिए रिश्वत के रूप में नकद और सोना लिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मित्रा ऐसी 125 अवैध नियुक्तियों से ‘‘जुड़े’’ हुए हैं।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में