BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chaitanya Baghel Arrest: .. तो इसलिए हुई भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी, चैतन्य को शराब घोटाले से मिले थे इतने करोड़ रुपए, ED ने खुद किया बड़ा खुलासा

.. तो इसलिए हुई भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी, ED told Reason for Arrest of Bhupesh Baghel’s Son Chaitanya Baghel

Chaitanya Baghel Latest News. Image Source- IBC24

Chaitanya Baghel Latest News. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 21 Jul 2025 | 6:44 pmModified: 22 Jul 2025 | 12:06 am
HIGHLIGHTS
  1. चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में 16.70 करोड़ रुपये मिलने का आरोप।
  2. कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया, अडाणी का नाम उछाला।
  3. दोपहर 12 से 2 बजे तक राज्यभर में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी होगी।

रायपुरः Chaitanya Baghel Arrest: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस का दावा है कि भाजपा सरकार के दवाब में ईडी ने छापेमारी की है। हालांकि भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच अब ईडी ने एक प्रेसनोट जारी किया है। ईडी ने कहा है कि प्रदेश में 2500 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है। चैतन्य को शराब घोटाले में 16.70 करोड़ मिले हैं। इन पैसों का उपयोग चैतन्य ने रियल एस्टेट फर्मों के माध्यम से किया है। ईडी का दावा है कि त्रिलोक सिंह ढिल्लों से सांठगांठ की और उसकी कंपनियों का उपयोग किया गया है।1000 करोड़ से ज्यादा की राशि को संभालने में अनवर ढेबर और अन्य लोगों का भी जिक्र है।

Read More : RIL Q1 Results: कमाई में जबरदस्त उछाल, फिर भी निवेशकों ने दिखाई पीठ 

भूपेश बघेल ने कही ये बात

Chaitanya Baghel Arrest: इधर दिल्ली दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सोमवार को नई दिल्ली में संसद भवन के पास मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी-शाह सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन कोई उनके मालिक 'अडानी' का विरोध करें, यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। अपने बेटे पर कार्रवाई को लेकर कहा कि यह मेरे लड़के का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने उसे अपना दुश्मन बनाया, उसे कोई जानता नहीं था, अब रातों-रात पूरा देश जान गया।

Read More : Aqua Park in CG: हसदेव डुबान बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला एक्वापार्क, उत्पादन प्रोसेसिंग से लेकर एक्वा टूरिजम से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय 

22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेशभर में नाकेबंदी करेगी

22 जुलाई को प्रदेश में कांग्रेस बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। सभी जिलों में हाईवे पर चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बदले की कार्रवाई बताया है। भाजपा सरकार अडाणी के लिए जल-जंगल-जमीन की लूट में सहभागी बनी हुई। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के संरक्षण में अडाणी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है। उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्रवाई कराती है। कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्रवाई का विरोध करेगी। प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों में 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम कर अडाणी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल को 2500 करोड़ के शराब घोटाले में 16.70 करोड़ रुपये मिले, जिन्हें उन्होंने रियल एस्टेट कंपनियों में लगाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: ED told Reason for Arrest of Bhupesh Baghel's Son Chaitanya Baghel

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm