शिक्षा विभाग आईयूएमएल को नहीं दिया जाना चाहिए: भाजपा नेता के. सुरेंद्रन
शिक्षा विभाग आईयूएमएल को नहीं दिया जाना चाहिए: भाजपा नेता के. सुरेंद्रन
कोझिकोड, आठ मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में शिक्षा विभाग का प्रभार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को नहीं दिया जाना चाहिए।
सुरेंद्रन ने यहां पत्रकारों से कहा कि शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण प्रभार है और इसे आईयूएमएल के बजाय किसी राष्ट्रीय दल को सौंपना चाहिए।
उन्होंने कहा, “जब भी मुस्लिम लीग ने विभाग संभाला, कई आरोप लगे। लोग इस पर अपनी राय देंगे। हमारा हमेशा से यही रुख रहा है कि शिक्षा विभाग किसी धार्मिक दल को नहीं दिया जाना चाहिए बल्कि किसी राष्ट्रीय दल को सौंपा जाना चाहिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम लीग, मुख्यमंत्री के चयन समेत कई मामलों में संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) के भीतर दबाव डाल रही है।
सुरेंद्रन ने कहा कि मुस्लिम लीग की ‘दबाव की राजनीति’ राज्य के लिए अच्छी नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया, “हम सुनते आ रहे हैं कि अगर यूडीएफ सत्ता में आती है, तो उस पर मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामी का नियंत्रण होगा। अब हम वही देख रहे हैं।”
भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक रणनीति जमात-ए-इस्लामी के ‘वॉर रूम’ से तय की गई थी।
सुरेंद्रन ने कासरगोड के मंजेश्वर से विधानसभा चुनाव लड़ा और मुस्लिम लीग के एकेएम अशरफ से हार गए।
कांग्रेस नीत यूडीएफ ने नौ अप्रैल को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 140 सीट में से 102 सीट हासिल कीं। गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने 63 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि आईयूएमएल के खाते में 22 सीट गई हैं।
केरल की
भाषा जितेंद्र धीरज
धीरज

Facebook


