शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर कार्रवाई हुई: आठवले

शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर कार्रवाई हुई: आठवले

शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर कार्रवाई हुई: आठवले
Modified Date: July 19, 2026 / 09:18 am IST
Published Date: July 19, 2026 9:18 am IST

श्रीनगर, 18 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक को अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं दोबारा न हों।

आठवले ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीट पेपर लीक हमारे लिए अच्छी बात नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में आरोपी पकड़े गए हैं।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"