India vs England 3rd ODI Live Updates : आज बदला IND vs ENG तीसरे वनडे का टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, फ्री में कहां देखें LIVE

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और आज का मैच सीरीज विजेता का फैसला करेगा।

India vs England 3rd ODI  Live Updates : आज बदला IND vs ENG तीसरे वनडे का टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, फ्री में कहां देखें LIVE

India vs England 3rd ODI Live Updates

Modified Date: July 19, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: July 19, 2026 8:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।
  • तीसरा और निर्णायक वनडे आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
  • मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।

नई दिल्ली : India vs England 3rd ODI Live Updates :  भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। फिलहाल यह सीरीज 1-1 की रोमांचक बराबरी पर है, जहां पहला मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था और दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर शानदार वापसी की थी।

3:30 बजे शुरू होगा मैच

आज होने वाले इस मुकाबले के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। आज का तीसरा मैच 2 घंटे पहले यानी दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इसके आधे घंटे पहले दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। India Vs England Odi इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल और इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे।

यहाँ देख सकते है मैच

India Vs England Live क्रिकेट प्रेमी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियोहॉटस्टार’ ऐप व वेबसाइट पर देख सकते हैं, जबकि डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए डीडी स्पोर्ट्स पर इसका फ्री लाइव ब्रॉडकास्ट उपलब्ध रहेगा। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड की संभावित टीम

वहीं इंग्लैंड की संभावित टीम में बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद मैदान पर उतर सकते हैं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का यह दिन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से अपना पूरा दमखमता झोंकने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.