Shimla Dental College Renamed: बदला गया इस दंत चिकित्सा महाविद्यालय का नाम.. अब जाना जाएगा ‘राजीव गाँधी डेंटल कॉलेज’ के तौर पर.. राज्य सरकार ने दी मंजूरी
Shimla Dental College Renamed Latest Order: हिमाचल सरकार ने शिमला डेंटल कॉलेज का नाम बदलकर राजीव गांधी डेंटल कॉलेज किया, हमीरपुर में रिसर्च सेंटर की घोषणा।
Shimla Dental College Renamed Latest Order || Image- College 360 File
- शिमला डेंटल कॉलेज का बदला नाम।
- हमीरपुर में बनेगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर।
- स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। (Shimla Dental College Renamed Latest Order) उन्होंने शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम बदलकर ‘राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला’ करने का ऐलान किया। साथ ही हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की।
शिमला डेंटल कॉलेज को अब ‘राजीव गांधी डेंटल कॉलेज’ के नाम से जाना जाएगा।
राजीव गांधी जी ने भारत में तकनीक और आधुनिक सोच की मजबूत नींव रखी। जब भारत को सुपर कंप्यूटर देने से इनकार कर दिया गया, तब उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की टेक्नोलॉजी की सदी होगी।
भारत को तकनीकी रूप से… pic.twitter.com/osBa27bBc6
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 18, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हमीरपुर में बनेगा आधुनिक रिसर्च सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को आधुनिक एवं बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
सरकारी अस्पतालों में बढ़ीं आधुनिक सुविधाएं
सुक्खू ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी और 3-टेस्ला एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाओं की कल्पना करना भी मुश्किल था। (Shimla Dental College Renamed Latest Order) अब सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, ताकि लोगों को दूसरे राज्यों में इलाज के लिए न जाना पड़े।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
डेंटल कॉलेजों को और मजबूत किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों के साथ विस्तृत चर्चा की है। इसी तरह जल्द ही डेंटल डॉक्टरों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि डेंटल कॉलेजों को और सशक्त बनाया जा सके और लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि शिमला से पढ़ाई करने वाले डॉक्टर देश और विदेश में अपनी सेवाओं से हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

Facebook


