Green Boots Body Everest Return Leh : 1996 में हुआ था लापता, अब 30 साल बाद मिला जवान ! 26 हजार फीट में ऐसे सलामत रहा पार्थिव शरीर, DNA से हुई पुष्टि
लद्दाख के आईटीबीपी लांस नायक दोरजे, जो 1996 में माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान लापता हो गए थे, उनका पार्थिव शरीर 26,247 फीट ऊंचाई पर 'डेथ जोन' में मिला है। डीएनए टेस्ट से पहचान की पुष्टि होने के बाद अब लगभग 30 साल बाद उनका पार्थिव शरीर लेह लाया जा
Green Boots Body Everest Return Leh / Image Source : AI
- लांस नायक दोरजे 1996 में एवरेस्ट अभियान के दौरान लापता हो गए थे।
- उनका पार्थिव शरीर 26,247 फीट ऊंचाई पर डेथ जोन में मिला।
- डीएनए टेस्ट के जरिए शव की पहचान की पुष्टि हुई।
लेह : लद्दाख के लेह से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है, जहां लगभग 30 साल बाद एक शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके घर लौटेगा। यह शव लद्दाख के रहने वाले और आईटीबीपी के लांस नायक दोरजे का है, जो साल 1996 में एक एवरेस्ट अभियान के दौरान लापता हो गए थे। लंबे समय बाद मिले इस शव की पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए पूरी तरह से पुख्ता कर ली गई है।
1996 में हुए थे लापता
मिली जानकारी के अनुसार लांस नायक दोरजे साल 1996 में माउंट एवरेस्ट फतह करने के एक अभियान पर गए थे, लेकिन वहां आए एक तूफान में फंसने के कारण वे लापता हो गए थे। हाल ही में उनका पार्थिव शरीर माउंट एवरेस्ट पर 26,247 फीट की ऊंचाई पर ‘डेथ जोन’ में पाया गया।
डीएनए टेस्ट के बाद हुई पुष्टि
इतनी ऊंचाई और ठंड के कारण शव सुरक्षित रहा, जिसके बाद डीएनए टेस्ट की मदद से यह साफ हो गया कि यह शव लांस नायक दोरजे का ही है। तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लांस नायक दोरजे का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर लेह वापस लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Panchang 19 July 2026: रविवार को शिव योग का शुभ संयोग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
- Weather Update Today : 14 राज्यों में बारिश का कहर! इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट, थमी केदारनाथ-अमरनाथ समेत कई धार्मिक यात्राएं
- US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


