लखीमपुर खीरी में मैजिक वैन-ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो अन्य घायल

लखीमपुर खीरी में मैजिक वैन-ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो अन्य घायल

लखीमपुर खीरी में मैजिक वैन-ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: May 18, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: May 18, 2026 9:17 am IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 18 मई (भाषा) अमेठी जिले के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मैजिक वैन और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर ईसानगर और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर उन्चगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ।

सिंह ने बताया कि लखीमपुर से सिसैया जा रही मैजिक वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द वैभव

वैभव


लेखक के बारे में