अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया
अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया
जम्मू, 16 जुलाई (भाषा) राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने जारी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एहतियाती जांच अभियान के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीआरपी जम्मू ने यह जांच अभियान चलाया।
अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आठ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते पाए गए, जिसके बाद उन्हें सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत दो एहतियाती शिकायतें दर्ज की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू के कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी) राख बाहू के समक्ष पेश किया गया।
रेलवे पुलिस ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जम्मू रेलवे स्टेशन तथा उसके अधिकार क्षेत्र के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


