मिजोरम: काली कुमार तोंगचांग्या चकमा परिषद के अध्यक्ष चुने गए

मिजोरम: काली कुमार तोंगचांग्या चकमा परिषद के अध्यक्ष चुने गए

मिजोरम: काली कुमार तोंगचांग्या चकमा परिषद के अध्यक्ष चुने गए
Modified Date: July 16, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: July 16, 2026 10:36 pm IST

आइजोल, 16 जुलाई (भाषा) जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) के नेता काली कुमार तोंगचांग्या को बृहस्पतिवार को मिजोरम में चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

फुल्टुली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला परिषद के सदस्य (एमडीसी) तोंगचांग्या को उपाध्यक्ष सुंदर मुनि चकमा ने निर्वाचित घोषित किया। सुंदर मुनि चकमा ने नए अध्यक्ष को चुनने के लिए बुलाई गई विशेष बैठक की अध्यक्षता की थी।

पूर्व अध्यक्ष लक्खन चकमा के इस्तीफे के बाद यह चुनाव कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 15 जुलाई को नामांकन दाखिल किए गए थे और काली कुमार तोंगचांग्या ही एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने अपने नामांकन पत्र जमा किया था।

उन्होंने कहा कि कोई अन्य उम्मीदवार न होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

तोंगचांग्या ने पदभार संभालने के बाद उन पर भरोसा जताने के लिए जिला परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में