झारखंड के जंगल से बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा शव बरामद
झारखंड के जंगल से बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा शव बरामद
गढ़वा (झारखंड), 27 मई (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले के एक जंगल से एक बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा-गला हुआ शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गढ़वा के धोबनी गांव के निवासी 65 वर्षीय सकल कोरवा पिछले शनिवार से लापता थे और तब से उनका परिवार उनकी तलाश कर रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि कोरवा तंत्र-मंत्र का अभ्यास करते थे।
अधिकारी ने बताया कि पास के कुंबा कला गांव के ग्रामीणों द्वारा दुर्गंध आने की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस मंगलवार रात धुरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगल में पहुंची।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि कोरवा का शव पत्थरों से घिरा हुआ मिला।
अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


