आज की राजनीति में प्रतिशोध है, भाषा का स्तर गिरा: वसुंधरा राजे
आज की राजनीति में प्रतिशोध है, भाषा का स्तर गिरा: वसुंधरा राजे
जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इंसानियत को राजनीति की लक्ष्मण रेखा से बड़ी बताते हुए बुधवार को कहा कि आज राजनीति में प्रतिशोध है और भाषाई स्तर गिरा है।
वह यहां राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
एक किस्से के का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पूर्व सांसद डॉ.अबरार अहमद के निधन पर मैं कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं तो मेरे कुछ शुभचिंतकों ने कहा कि मेरा कांग्रेस कार्यालय जाना उचित नहीं। तब मैंने अपने शुभचिंतकों से कहा, ‘इंसानियत… राजनीति की लक्ष्मण रेखा से बड़ी होनी चाहिए।”
उन्होंने राजनीतिक सौहार्द का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव ने जिनेवा में पाकिस्तान द्वारा पेश किए मानवाधिकार हनन प्रस्ताव को रोकने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को भेजा था, “लेकिन अब राजनीति में प्रतिशोध है….भाषाई स्तर गिरा है।”
उन्होंने कहा, “दुश्मनी तो जमके करो लेकिन थोड़ी सी गुंजाइश छोड़ दो ताकि जब कभी हम एक दूसरे के सामने आएं तो हमें शर्मिंदा न होना पड़ा।”
भाषा पृथ्वी जोहेब
जोहेब

Facebook


