राजस्थान के कोटा में सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी वापस आई
राजस्थान के कोटा में सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी वापस आई
कोटा, 28 फरवरी (भाषा) राजस्थान के कोटा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो चुकी 67 वर्षीय महिला ‘प्यूपिलोप्लास्टी’ (पुतली की सर्जरी) प्रक्रिया के बाद फिर से दुनिया को देख पा रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 20 मिनट की यह सर्जरी बुधवार को कोटा के एक अस्पताल में की गई।
उन्होंने बताया कि ‘प्यूपिलोप्लास्टी’ आंख की एक सूक्ष्म शल्य (माइक्रो-सर्जिकल) चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें पुतली के आकार को सुधारने या उसे छोटा करने के लिए ऑपरेशन किया जाता है ताकि दोष को ठीक किया जा सके, ग्लेयर कम हो और दृष्टि में सुधार हो।
‘प्यूपिलोप्लास्टी’प्रक्रिया को करने वाले चिकित्सक डॉ. अर्नव सिंह सरोया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बूंदी जिले की रहने वाली मोतिया बाई की दो साल पहले दाहिनी आंख की की रोशनी चली गयी थी, लेकिन अब वह देख पा रही हैं।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज

Facebook


