तमिलनाडु के चार जिलों में निर्वाचन आयोग ने पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए
तमिलनाडु के चार जिलों में निर्वाचन आयोग ने पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए
नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों को नियुक्ति करने का निर्देश दिया।
निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया।
आदेश के अनुसार, डी एन हरिकिरण प्रसाद, डी वी किरण श्रुति, सुजीत कुमार और एन श्रीनाथ को क्रमशः करूर, इरोड, नागापट्टिनम और विरुधुनगर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में नियुक्त गया है।
आयोग ने कहा कि उसके निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए और मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए।
इससे पहले दिन में आयोग ने असम में एसएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया था। असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


