चुनाव आयोग आज कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग आज कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग आज कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 26, 2021 7:54 am IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर बाद तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

आयोग ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग इस संबंध में शाम साढ़े चार बजे संवाददाता सम्मेलन करने वाला है।

गौरतलब है कि चार राज्यों तमिलनाडु, असम, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है।

वहीं, पुडुचेरी में विश्वास मत पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी द्वारा इस्तीफा देने से कांग्रेस नीत सरकार गिर गई थी और वहां विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में