निर्वाचन आयोग ने धीरज कुमार का तबादला कर उनकी जगह के. मणिवासन को बनाया तमिलनाडु का गृह सचिव
निर्वाचन आयोग ने धीरज कुमार का तबादला कर उनकी जगह के. मणिवासन को बनाया तमिलनाडु का गृह सचिव
चेन्नई, 11 अप्रैल (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तमिलनाडु के गृह सचिव धीरज कुमार के तबादले का शनिवार को आदेश दिया और उनके स्थान पर के. मणिवासन को नियुक्त किया।
निर्वाचन आयोग ने 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मणिवासन को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
ईसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव पूर्ण होने तक कुमार को चुनाव संबंधी किसी भी पद पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए।
इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम का तबादला कर दिया और उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. साई कुमार को नियुक्त किया था। निर्वाचन आयोग ने इसी तरह ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अरुण का तबादला कर उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया था।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप

Facebook


