एसआईआर के जरिये मतदाता सूची की सफाई होने तक बंगाल में चुनाव नहीं होने देंगे: शुभेंदु अधिकारी

Ads

एसआईआर के जरिये मतदाता सूची की सफाई होने तक बंगाल में चुनाव नहीं होने देंगे: शुभेंदु अधिकारी

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 10:15 PM IST

कोलकाता, दो फरवरी (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा एसआईआर के तहत मतदाता सूची की सफाई होने तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नहीं होने देगी।

यहां लोकभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने दिल्ली में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गतिविधियों को “नियोजित नाटक” करार दिया।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ मतदाताओं को जानबूझकर परेशान कर रहे हैं, और यह कार्य टीएमसी और उसकी राजनीतिक सलाहकार संस्था ‘आई-पैक’ के “सहयोग” से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हम राज्य में गलत मतदाता सूची के साथ चुनाव नहीं होने देंगे। अगर पांच मई की मध्यरात्रि तक बंगाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो स्वतः ही राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा और राज्य पर लोक भवन का शासन होगा।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप