राजाजी बाघ अभयारण्य में मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

राजाजी बाघ अभयारण्य में मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

राजाजी बाघ अभयारण्य में मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 27, 2021 4:55 pm IST

ऋषिकेश, 27 नवंबर (भाषा) राजाजी बाघ अभयारण्य के मोतीचूर रेंज में शुक्रवार देर रात एक मालगाड़ी की टक्कर में हाथी के बच्चे की मौत हो गई।

वन अभयारण्य के निदेशक धर्मेश कुमार सिंह ने बताया कि इस टक्कर में हाथी के चार साल के बच्चे की मौत हो गई, यह घटना शुक्रवार देर रात लगभग डेढ बजे हुई।

सिंह ने बताया कि ट्रेन के चालक ने कुछ मीटर की दूरी पर हाथियों के एक झुंड को पटरी पर खड़ा देखा, जिसके बाद ट्रेन की गति धीमी की गई और हॉर्न बजाया गया। ट्रेन जब तक रूकी तब तक झुंड के ज्यादातर हाथी समय पर पटरी से उतर गए थे लेकिन हाथी का एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में