कोच्चि के मंदिर में हाथी का उत्पात, महावत घायल

Ads

कोच्चि के मंदिर में हाथी का उत्पात, महावत घायल

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 12:27 AM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 12:27 AM IST

कोच्चि, आठ फरवरी (भाषा) कोच्चि में त्रिपुनिथुरा पूर्णथ्रयीसा मंदिर में रविवार को एक हाथी बेकाबू होकर उत्पात मचाया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसका महावत घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अथाझा सीवेली अनुष्ठान के लिए कतार में खड़ा हाथी चम्पुझा उन्नीकृष्णन रात करीब 8.30 बजे आक्रामक हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल महावत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

हाथी आक्रामक हो गया और मंदिर कार्यालय की ओर बढ़कर वहीं खड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई, लेकिन मंदिर अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और भीड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बाद में, अन्य महावतों और मंदिर के अधिकारियों ने हाथी को काबू में कर उसे बांधने में कामयाबी हासिल की।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी को सोमवार से शुरू होने वाले एक उत्सव के हिस्से के रूप में मंदिर में लाया गया था।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत