Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Ads

Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 09:22 AM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 09:47 AM IST

Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह / Image: X

HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी ने कहर बरपाया
  • कार को मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था
  • बाइक सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया

कानपुर: Kanpur Lamborghini Accident Video कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार ने राहगीरों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार को कथित तौर पर एक जाने-माने तंबाकू व्यापारी का बेटा चला रहा था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 15 मिनट पर रेव-3 मॉल के पास हुआ। तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए कई गाड़ियों से टकरा गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।’’

10 फीट हवा में उछल गया बाइक सवार

Kanpur Lamborghini Accident Video प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे उसपर सवार व्यक्ति करीब 10 फीट हवा में उछल गया। कार मोटरसाइकिल के अगले पहिये पर चढ़ गई और एक बिजली के खंभे से टकराने और रुकने से पहले उसे कुछ दूर तक घसीटती रही। इस घटना से नाराज स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार को घेर लिया, जिससे चालक को अंदर ही रहना पड़ा। चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ आए निजी बाउंसर ने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की और आक्रामक व्यवहार किया, जिससे तनाव बढ़ गया।

 

लैम्बॉर्गिनी को जब्त

पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को बचाया और उसे और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त लैम्बॉर्गिनी को जब्त कर लिया गया और थाने ले जाया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि कार जब्त कर ली गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

आरोपी शिवम मिश्रा कौन है?

शिवम मिश्रा कानपुर के जाने-माने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा (DS Group/तंबाकू किंग के नाम से चर्चित) का बेटा है।

हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है?

पुलिस ने शिवम मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और कार को ज़ब्त कर ग्वालटोली थाने ले आई है।

क्या बाउंसरों ने लोगों के साथ मारपीट की?

हाँ, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आरोपी को बचाने आए बाउंसरों ने आक्रामक व्यवहार किया और भीड़ को पीछे धकेलने के लिए बल प्रयोग किया।

कार की रफ्तार कितनी थी?

चश्मदीदों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसे नियंत्रित करना चालक के बस में नहीं था। पुलिस इसकी तकनीकी जांच कर रही है।