Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live/Image Credit: IBC24.in
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: नई दिल्ली: पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का दूसरा सत्र आज हो रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का लाइव प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जा रहा है, और इसे शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित किया जा रहा है ताकि हर छात्र आसानी से इसमें शामिल हो सके। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
वहीं, दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, (Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live) गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत की। इस सत्र में छात्रों की विभिन्न आवाजें सुनी गईं, अनुभव साझा किए गए, और परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए जरूरी सलाह दी गई।
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: इसके साथ ही प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ परीक्षा की तैयारी और दूसरी चुनौतियों से कैसे लड़ें, इससे जुड़ी सलाह देंगे। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था। इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-