पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से मिलना शुरू होगा पेंशन का आधिकारिक पत्र: रेखा गुप्ता

पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से मिलना शुरू होगा पेंशन का आधिकारिक पत्र: रेखा गुप्ता

पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से मिलना शुरू होगा पेंशन का आधिकारिक पत्र: रेखा गुप्ता
Modified Date: August 18, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: August 18, 2026 9:09 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से आधिकारिक पेंशन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि मासिक वित्तीय सहायता एक सितंबर से उनके बैंक खातों में जमा कराने की शुरुआत की जाएगी।

गुप्ता ने जिला समितियों को आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।

सरकार ने कहा कि लाभार्थियों को पेंशन पत्र सौंपने के लिए 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि आवेदकों के लिए त्रुटियों को सुधारने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट पर जल्द ही एक विकल्प जोड़ा जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुप्ता ने मंगलवार को सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी आवेदन में कोई तथ्य संदिग्ध प्रतीत होता है तो उसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

गुप्ता ने बैठक में बताया कि योजना की शुरुआत के बाद महज 18 दिनों में करीब आठ लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं।

भाषा नोमान नोमान धीरज

धीरज


लेखक के बारे में