प्रख्यात मराठी लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल अवचट का निधन

प्रख्यात मराठी लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल अवचट का निधन

प्रख्यात मराठी लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल अवचट का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 27, 2022 1:42 pm IST

पुणे, 27 जनवरी (भाषा) प्रख्यात मराठी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल अवचट का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे।

परिवार के सदस्य ने बताया कि डॉक्टर अवचट को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार दिन पहले अस्पताल से घर लाया गया था।

पुणे के ओतूर में जन्मे अवचट ने बी.जे. मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी।

अवचट को ”माणसं”, ”स्वत: विषयी”, ”गर्द”, ”कार्यरत”, ”कार्यमग्न” और ”कुतूहलापोटी” सहित उनकी कई पुस्तकों के लिए जाना जाता है। अवचट ने नियमित रूप से विभिन्न मराठी पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों में लेख लिखे। वह पत्रकार के तौर पर भी काम कर चुके थे ।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव


लेखक के बारे में