असम में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

असम में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - November 14, 2022 / 01:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

गुवाहाटी/तिनसुकिया, 14 नवंबर (भाषा) असम के तिनसुकिया जिले में सोमवार को सेना के जवानों एवं अज्ञात उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बारपथार इलाके में सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर सेना की टीम गश्त कर रही थी, तभी यह मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब यह मुठभेड़ शुरू हुई तब सैन्य गश्ती दल नियमित ड्यूटी पर था। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। अभियान अब भी जारी है।’’

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बड़े धमाके की आवाज सुनी है।

प्रवक्ता के अनुसार पेंगेरी-डिग्बोई रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है तथा असम पुलिस समेत अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में तैनात किया गया है।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा