MP Police Constable GD Vacancy 2026: 8वीं 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी, पास आ रही है 7500 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

Ads

MP Police Constable GD Vacancy 2026: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (GD) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। इस भर्ती में 8वीं, 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चूंकि आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है इसलिए आखिरी तारीख से पहले तुरंत अप्लाई कर लें।

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 04:46 PM IST

(MP Police Constable GD Vacancy 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 7500 कॉन्स्टेबल GD पदों पर भर्ती हो रही है।
  • आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है।
  • सामान्य तौर पर 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भोपाल: MP Police Constable GD Vacancy 2026: दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल GD भर्ती 2026 के लिए (MP Police Constable GD Vacancy 2026) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए फॉर्म भर सकते हैं।

8वीं से 12वीं तक वालों को मौका

भर्ती के लिए (MP Police Constable GD Vacancy 2026) उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। सामान्य तौर पर अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं अथवा उसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 8वीं कक्षा पास की है वे भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए।

आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के सामान्य और EWS वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन के लिए वेबसाइट पर जाकर Online Form – Police Constable (G.D.) Recruitment Test – 2026 विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें, मांगी गई जानकारी भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में आवेदन का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। विभागीय उम्मीदवारों के लिए श्रेणी के अनुसार 200 और 100 रुपये शुल्क है। इसके अलावा कियोस्क से आवेदन करने पर 60 रुपये तथा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

उम्मीदवारों का चयन (MP Police Constable GD Vacancy 2026) कई चरणों में किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये तक मासिक वेतन के साथ नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

MP Police Constable भर्ती में कितने पद हैं?

MPESB ने कॉन्स्टेबल GD के 7500 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

सामान्य तौर पर 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ST वर्ग के 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी निर्धारित पात्रता के तहत अवसर है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।