जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - August 24, 2021 / 02:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

Jammu kashmir breaking news

श्रीनगर, 24 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मंगलवार तड़के आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना