सवाल आपका है

South Kashmir Encounter: पहलगाम आतंकी हमले के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना ने TRF के आतंकी को घेरा

Raipur News. Photo Credit: IBC24

Raipur News. Photo Credit: IBC24

कुलगाम: South Kashmir Encounter पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद अब सुरक्षाबल पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकांउटर चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुलगाम में सेना ने TRF आतंकी को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

Read More: BJP MLA Lalita Yadav Viral Video: पूरा देश मना रहा था शोक तो बर्थडे का जश्न मना रहीं थी भाजपा विधायक, डांस करते वीडियो वायरल 

जानकारी के मुताबिक, TRF पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक फ्रंटल ग्रुप है। ये वही संगठन है जिसने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Read More: Pahalgam Terror Attack Latest News: कश्मीरियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पर्यटकों को मुफ्त में भोजन और आवास की दे रहे सुविधा 

सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तंगमर्ग की घेराबंदी की। सुबह भी उसी सेक्टर में एलओसी के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

Exit mobile version