Pahalgam Terror Attack Latest News: कश्मीरियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पर्यटकों को मुफ्त में भोजन और आवास की दे रहे सुविधा
Pahalgam Terror Attack Latest News: कश्मीरियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पर्यटकों को मुफ्त में भोजन और आवास की दे रहे सुविधा

Pahalgam Terror Attack Latest News/ Image Source: @SalmanNizami_
- स्थानीय कश्मीरी पर्यटकों को मुफ़्त भोजन और आवास दे रहे
- पहलगाम के बैसरन में हुए बड़े आतंकी हमले से लोगों में भारी आक्रोश
- केंद्रीय गृहमंत्री ने पीड़ितों से मुलाकात कर दिलाया विश्वास
Pahalgam Terror Attack Latest News: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए बड़े आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश के साथ मातम भी छाया हुआ है। दरअसल, बीते 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं, दर्जन भर से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद से लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो मिसाल पेश कर रहा है।
Read More: Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 10 लाख तो घायलों को इतनी राशि देगी सरकार
दरअसल, स्थानीय कश्मीरी पर्यटकों को मुफ़्त भोजन और आवास दे रहे हैं। इस वीडियो को गुलाम नबी आजादी की पार्टी DPAP के नेता सलमान निजामी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह हमारी संस्कृति है, यह कश्मीरियत है। पहलगाम में जो हुआ, उसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। हम सभी पर्यटन प्रवाह से खुश थे। शांति के दुश्मनों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। वे कश्मीर या इस्लाम के शुभचिंतक नहीं हैं। वे हमारे दुश्मन हैं!
Read More: Pahalgam Terror Attack: कश्मीर की मस्जिदों से उठी आतंक के खिलाफ आवाज, कड़ी निंदा करते हुए कहा - 'टूरिस्टों पर अटैक करना बुस्दिलाना..'
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि, " इस घटना की जितनी निंदा, विरोध की जाए वो कम है। पहले लोग ऐसी घटनाओं की निंदा कम ही करते थे। शायद इसलिए क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे आतंकवादियों के खिलाफ बोलेंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है, लेकिन आज पूरा हिंदुस्तान इस घटना की निंदा कर रहा है पूरा जम्मू-कश्मीर शोक में है ये मैं पहली बार देख रहा हूं, कल हुई घटना के जवाब में जम्मू-कश्मीर का हर गांव, जिला और शहर बंद है। यह पहली बार है जब मैं देख रहा हूं कि मस्जिदों में सभी इमाम आतंकवादियों के खिलाफ बोल रहे हैं।"
Local Kashmiris are offering free meals & accommodation to tourists; this is our culture, this is Kashmiriyat. What happened in Pahalgam has bled us all. We were all happy with the tourism flow. The enemies of peace ruined everything. They are not well-wishers of Kashmir or… pic.twitter.com/fVNAz5GQaK
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) April 23, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में यह हमला हुआ।
Web Title: Pahalgam Terror Attack Latest News

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm