दिल्ली के धौला कुआं में एनकाउंटर, ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार, 2 IED बरामद, 1 फरार

दिल्ली के धौला कुआं में एनकाउंटर, ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार, 2 IED बरामद, 1 फरार

दिल्ली के धौला कुआं में एनकाउंटर, ISIS का एक आतंकी गिरफ्तार, 2 IED बरामद, 1 फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: August 22, 2020 4:36 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली के धौला कुआं बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। मुठभेड़ में स्पेशल सेल ने ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी अब्दुल युसूफ से 2 IED भी बरामद किया गया है।

 

रिंग रोड इलाके में बुद्धा जयंती पार्क के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, यहां पर आज दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद के बाद IEDs के साथ एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया था।

आतंकी यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। इसके साथ ही अब पुलिस दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। प्रमोद सिंह कुशवाहा, दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने इसकी पुष्टि की है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात अपना ऑपरेशन शुरू किया था, जो अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आईएसआईएस आतंकी अबू युसूफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है। एक टीम बलरामपुर में रेड कर रही है। युसूफ के साथ एक और आतंकी था, जो फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


लेखक के बारे में