जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 9, 2022 8:26 am IST

श्रीनगर, नौ अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के शिरहामा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका बल ने भी माकूल जवाब दिया और इससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ अभी जारी है।

भाषा निहारिका पारुल

पारुल


लेखक के बारे में