झारखंड : प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में एबीवीपी का मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च

झारखंड : प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में एबीवीपी का मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च

झारखंड : प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में एबीवीपी का मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च
Modified Date: August 8, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: August 8, 2026 1:38 pm IST

रांची, आठ अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की झारखंड इकाई ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू किया।

मार्च की शुरुआत यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से हुई।

एबीवीपी के एक नेता ने कहा, ‘‘छात्र और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी दो सप्ताह से अधिक समय से यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही। हमने आंदोलनकारियों के प्रति समर्थन जताने के लिए यह मार्च किया है।’’

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन, राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध न टूटने के कारण शनिवार को 15वें दिन भी जारी है।

भाषा

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में