जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आम नागरिक की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आम नागरिक की मौत

  •  
  • Publish Date - May 10, 2022 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

श्रीनगर, 10 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रात भर चली मुठभेड़ में एक आम नागरिक की मौत हो गई वहीं एक सैनिक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार की शाम को शोपियां के पंडोशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में पंडोशन के दो निवासी – शोएब यूसुफ डार और शाहिद गनी डार तथा सेना के जवान लांस नायक संजू दास घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को शहर के सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा