ESIC में जल्द होंगे 28,116 बिस्तर, 241 अस्पताल, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
ESIC में जल्द होंगे 28,116 बिस्तर, 241 अस्पताल, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात ! ESIC to have 28116 beds, 241 hospitals in coming days
नयी दिल्ली: ESIC to have 28116 beds 241 hospitals in coming days केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बिस्तरों और अस्पतालों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ईएसआईसी के तहत बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 28,116 जबकि अस्पतालों की संख्या 241 की जाएगी।
ESIC to have 28116 beds 241 hospitals in coming days यादव ईएसआईसी के 71वें स्थापना दिवस पर यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में ईएसआईसी के तहत 18,933 बिस्तर और 151 अस्पताल थे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईएसआईसी 2.0 की शुरुआत की और आठ साल बाद ईएसआईसी के बिस्तरों की संख्या बढ़कर 20,211 तो अस्पतालों की संख्या 160 हो गई। आगामी दिनों में बिस्तरों की संख्या 28,116 और अस्पतालों की संख्या 241 हो जाएगी।”
मंत्री ने देश में असंगठित कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ईश्रम पोर्टल पर लगभग असंगठित क्षेत्र के 29 करोड़ कर्मी पंजीकृत हैं। यह राष्ट्रीय डाटाबेस असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ दिलाने में मददगार साबित होगा।

Facebook


