EV Motor Vehicle Tax Exemption: बड़ी खुशखबरी!.. मोटर-व्हीकल टैक्स पूरी तरह माफ़, सरकार ने निभाया बजट में किया वादा, जानें किन EV पर मिलेगा फायदा

हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए ₹30 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले नए बैटरी चालित दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया है।

EV Motor Vehicle Tax Exemption: बड़ी खुशखबरी!.. मोटर-व्हीकल टैक्स पूरी तरह माफ़, सरकार ने निभाया बजट में किया वादा, जानें किन EV पर मिलेगा फायदा

EV Motor Vehicle Tax Exemption || Udaan Vehicles FILE

Modified Date: July 28, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: July 28, 2026 10:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीस लाख तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर सौ प्रतिशत टैक्स माफ।
  • महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों को पचास प्रतिशत टैक्स छूट मिलेगी।
  • सीएनजी वाहनों की पुरानी टैक्स छूट भी जारी रहेगी।

चंडीगढ़: हरियाणा नई नायब सिंह सैनी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। (EV Motor Vehicle Tax Exemption) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नए शुद्ध इलेक्ट्रिक (बैटरी चालित) दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स में बड़ी छूट को मंजूरी दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

30 लाख रुपये तक के EV पर 100% टैक्स माफ

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले नए इलेक्ट्रिक दोपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और चारपहिया वाहनों के पंजीकरण पर मोटर व्हीकल टैक्स पूरी तरह (100%) माफ रहेगा। वहीं, 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट मिलेगी।

बजट में की गई घोषणा हुई पूरी

यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा बजट 2026-27 में की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया है। (EV Motor Vehicle Tax Exemption) सरकार का मकसद राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

CNG वाहनों को मिलेगी पहले जैसी छूट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीएनजी वाहनों पर मिलने वाली 20 प्रतिशत वन-टाइम मोटर व्हीकल टैक्स छूट पहले की तरह जारी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना अधिक किफायती होगा। इससे राज्य में EV की बिक्री और पंजीकरण बढ़ेगा। साथ ही वाहन प्रदूषण में कमी आएगी, हवा की गुणवत्ता बेहतर होगी और हरियाणा में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown