जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी सायंकालीन ओपीडी

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी सायंकालीन ओपीडी

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी सायंकालीन ओपीडी
Modified Date: May 7, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:26 pm IST

जयपुर, सात मई (भाषा) जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों के सुगमता से उपचार के लिए अधिक रोगियों वाले विभागों में सायंकालीन ओपीडी शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसकी शुरूआत मेडिसिन विभाग से होगी।

उन्होंने बताया कि दवा वितरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और जांच के लिए नमनू लेने के लिए अधिक कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बृहस्पतिवार को सरकारी क्षेत्र के प्रमुख सवाई मानसिंह अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल देश के सबसे बड़े एवं नामी अस्पतालों में शामिल है इसलिए यहां रोगियों की अधिक संख्या होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि रोगियों को इलाज में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अस्पताल प्रशासन तात्कालिक इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ ही दीर्घकालिक योजना पर भी काम करे।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में