सेवानिवृत्ति के बाद कार पर आधिकारिक चिन्ह के इस्तेमाल के लिए पूर्व डीजीपी पर 250 रुपये का जुर्माना
सेवानिवृत्ति के बाद कार पर आधिकारिक चिन्ह के इस्तेमाल के लिए पूर्व डीजीपी पर 250 रुपये का जुर्माना
कोट्टायम, 29 अप्रैल (भाषा) केरल के मोटर वाहन विभाग ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) टॉमिन जे थाचनकारी पर सेवानिवृत्ति के बाद अपनी कार पर आधिकारिक चिन्ह का इस्तेमाल करने के लिए 250 रुपये का जुर्माना लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि परिवहन आयुक्त के किसी निर्देश के बिना ही विभाग के प्रवर्तन विभाग ने थाचनकारी के खिलाफ यह कार्रवाई की।
यह उल्लंघन तब सामने आया, जब थाचनकारी हाल में एक सतर्कता मामले के सिलसिले में कोट्टायम की एक अदालत पहुंचे। इस दौरान उनकी कार की नंबर प्लेट के पास एक आधिकारिक चिन्ह प्रदर्शित पाया गया।
सूत्रों ने बताया कि थाचनकारी ने जुर्माने की रकम अदा कर दी है।
केरल पुलिस के डीजीपी रहे थाचनकारी तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।
भाषा पारुल पवनेश
पवनेश

Facebook


