NDTV से एक और इस्तीफा, छग के पूर्व IAS अमन कुमार ने छोड़ा निदेशक मंडल का पद, ये हैं वजह

अडाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।

NDTV से एक और इस्तीफा, छग के पूर्व IAS अमन कुमार ने छोड़ा निदेशक मंडल का पद, ये हैं वजह

Ex IAS Aman Kumar resigns

Modified Date: April 9, 2023 / 06:31 pm IST
Published Date: April 9, 2023 6:31 pm IST

Ex IAS Aman Kumar resigns: छत्तीसगढ़ राज्य के सीएस और मौजूदा वक़्त में अडानी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख बनाये गये अमन कुमार सिंह ने निजी व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

मशहूर अभिनेत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिल चुके है कई सम्मान

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।” भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव थे।

आम जनता को बड़ी राहत, खाने का तेल हुआ सस्ता, अब देना होगा प्रति लीटर इतने रुपए

Ex IAS Aman Kumar resigns: वह नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown