महाराष्ट्र के धाराशिव में ध्वजारोहण के बाद आबकारी उप निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव में ध्वजारोहण के बाद आबकारी उप निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव में ध्वजारोहण के बाद आबकारी उप निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Modified Date: January 26, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: January 26, 2026 10:34 pm IST

धाराशिव, 26 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को आबकारी विभाग के एक उप निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओमेरगा तहसील के तलमोद सीमा चौकी पर ध्वजारोहण के बाद मोहन जाधव (56) यहां कर्मचारियों के साथ ‘ग्रुप फोटो’ के लिए खड़े थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जाधव को ओमेरगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह सोलापुर के प्रताप नगर इलाके के निवासी थे।’’

यहां एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा मोबाइल फोन पर बनाए गए वीडियो में जाधव को संतुलन खोकर गिरते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद उनके सहकर्मी उनकी सहायता के लिए दौड़े।

उनके सहकर्मियों ने उन्हें एक अनुशासित और मेहनती अधिकारी के रूप में याद किया। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोलापुर में किया गया।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।