BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?

BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?

BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?

BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?/image: Social Media

Modified Date: September 4, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: September 4, 2026 12:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • BJP विधायक सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या की जमानत याचिका स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी
  • ऐश्वर्या पर मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक से मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप है
  • मामले में सरकारी कर्मचारी पर हमला, धमकी और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है

मांड्या। BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत ने भाजपा विधायक सुरेश गौड़ा (Suresh Gowda Daughter Viral News) की बेटी ऐश्वर्या की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर पिछले महीने मंदिर में हुए विवाद के बाद एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप है। श्रीरंगपटना की तृतीय अतिरिक्त सत्र अदालत ने हाल ही में आरोपी ऐश्वर्या की जमानत याचिका खारिज (Aishwarya Bail Rejected) कर दी।

जानें क्या हुआ था मंदिर में? ( BJP MLA Daughter Temple Controversy)

ऐश्वर्या पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह कथित घटना 12 अगस्त को भीम अमावस्या के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान उक्कड़ा स्थित मारम्मा मंदिर में हुई थी। मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सहायक पुलिस आयुक्त की पत्नी ऐश्वर्या ने कतार तोड़ कर सीधे गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़ (Police Officer Assault Case)

BJP MLA Daughter Slap Woman Cop जब उपनिरीक्षक ने अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए ऐश्वर्या से कुछ देर इंतजार करने को कहा, तो आरोप है कि ऐश्वर्या ने खुद को विधायक (Karnataka BJP MLA Daughter News) की बेटी बताते हुए सवाल किया कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। आरोप है कि बहस बढ़ गई और ऐश्वर्या ने महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ गाली-गलौज की तथा उनके सिर पर हमला किया।

BJP MLA Daughter Slap Woman Cop उपनिरीक्षक की शिकायत के आधार पर क्याथनहल्ली पुलिस ने विधायक की बेटी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला (Aishwarya Slap Woman Cop) करने, साधारण चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.