CG Public Holidays: आज नहीं होगा कोई काम! बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान
CG Public Holidays: आज नहीं होगा कोई काम! बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान
CG Public Holidays | Photo Credit: AI
- कृष्ण जन्माष्टमी अवकाश
- तीन दिन लगातार छुट्टी
- सरकारी संस्थान बंद
रायपुर: CG Public Holidays सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण दिन और त्योहार पड़ते हैं। (Public Holiday News) इस महीने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। तो वहीं सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोगों को भी त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है। अगर आप भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
4 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी (Public Holiday List 2026)
Public Holidays September 2026 जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में आज सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगे। साथ ही स्कूल कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। अगर आप आज कोई काम करवाने का सोच रहे हैं तो आज सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी
वहीं, अगर देखा जाए तो गुरुवार के बाद से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है, क्योंकि शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और फिर शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी संस्थाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यानि एक बात तो तय है कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO?
- शह मात The Big Debate: निशाने पर हैं शिक्षक भर्ती.. अड़े हुए हैं अभ्यर्थी! पदवृद्धि से शिक्षा विभाग ने किया इनकार, क्या सरकार की साफगोई से और तेज होगी लड़ाई?
- शह मात The Big Debate: जाति वाली चाय पर बवाल.. सियासी केतली में उबाल! 24 घंटों में कांग्रेस पर BJP का दूसरा अटैक, नए भारत में अब भी जाति वाला दांव क्यों?

Facebook


