Who is Sunil Lodhi: कौन है सुनील लोधी? हनुमान अंश से बना सुपरहिट सिंगर, अब सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मान
Who is Sunil Lodhi: कौन है सुनील लोधी? हनुमान अंश से बना सुपरहिट सिंगर, अब सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मान
Who is Sunil Lodhi | Photo Credit : AI
- बुंदेली गायक सुनील लोधी से CM मोहन यादव ने की मुलाकात
- ₹1 लाख सम्मान निधि का ऐलान
- संगीत की पढ़ाई में भी करेंगे मदद
भोपाल: Who is Sunil Lodhi? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) उदीयमान युवा बुंदेली गायक सागर निवासी सुनील लोधी ने भेंट की। जन्म से ही दृष्टिबाधित लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “हनुमान अंश” (Hanuman Ansh) के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
एक लाख रुपए की सम्मान निधि
Who is Sunil Lodhi? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोधी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबासी देते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक लोधी को एक लाख रुपए की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि बाल्यकाल से गायन क्षेत्र में लोधी की अभिरूचि है, इस नाते उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। टैलेन्ट सर्च जैसे कार्यक्रम चलाकर ऐसे होनहार गायकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुलाकात के अवसर पर सुनील लोधी के पिता महेन्द्र सिंह लोधी और माता भाग बाई के साथ ही संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और गायक लोधी के मित्रगण उपस्थित थे।
गीत और भजन भी सुनाए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गायक सुनील लोधी ने फिल्म “हनुमान अंश” के लोकप्रिय हुए गीत ” मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” को तंबूरा बजाते हुए सुनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गाया जाने वाला भजन “जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई” भी गाकर सुनाया।
आज भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके लोकप्रिय गीत ने जन-जन को भाव-विभोर किया है। उन्हें ₹1 लाख की सम्मान निधि दी जाएगी। श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए जांच भी… pic.twitter.com/sBAaQ1xXiX
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO?
- शह मात The Big Debate: निशाने पर हैं शिक्षक भर्ती.. अड़े हुए हैं अभ्यर्थी! पदवृद्धि से शिक्षा विभाग ने किया इनकार, क्या सरकार की साफगोई से और तेज होगी लड़ाई?
- शह मात The Big Debate: जाति वाली चाय पर बवाल.. सियासी केतली में उबाल! 24 घंटों में कांग्रेस पर BJP का दूसरा अटैक, नए भारत में अब भी जाति वाला दांव क्यों?

Facebook


