बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लोगों के लिए श्रद्धाजंलि प्रकट करने का अवसर: मोदी

बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लोगों के लिए श्रद्धाजंलि प्रकट करने का अवसर: मोदी

बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लोगों के लिए श्रद्धाजंलि प्रकट करने का अवसर: मोदी
Modified Date: May 2, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: May 2, 2026 7:42 pm IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ के उद्घाटन की शनिवार को सराहना की और कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए यह श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय लद्दाख दौरे के दौरान लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा से जुड़े समारोह की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ का उद्घाटन होना अत्यंत प्रसन्नता की बात है।”

उन्होंने कहा कि ये पूजनीय अवशेष पिपरहवा स्तूप से जुड़े हैं और 19वीं सदी के अंतिम वर्षों में इन्हें निकाला गया था।

उन्होंने कहा कि ये भगवान बुद्ध की स्थायी शिक्षाओं का प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि यह प्रदर्शनी 14 मई तक जारी रहेगी और आने वाले दिनों में जांस्कर में भी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह लद्दाख के लोगों के लिए श्रद्धा प्रकट करने का एक अहम अवसर है और इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।”

तथागत बुद्ध के पिपरहवा अवशेष और गौतम बुद्ध से जुड़े अन्य प्राचीन पवित्र अवशेष एवं वस्तुएं बुधवार को लेह लाई गई थीं। ये अवशेष उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल सीमा के पास स्थित पिपरहवा में मिले थे।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में