महिला विधायक पर टिप्पणी को लेकर आईयूएमएल से निष्कासित नेता गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

महिला विधायक पर टिप्पणी को लेकर आईयूएमएल से निष्कासित नेता गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

महिला विधायक पर टिप्पणी को लेकर आईयूएमएल से निष्कासित नेता गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा
Modified Date: March 27, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: March 27, 2026 1:33 pm IST

अलप्पुझा, 27 मार्च (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से निष्कासित नेता इरशाद को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की विधायक यू प्रतिभा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कायमकुलम में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतिभा की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया और आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोप जमानती होने के कारण बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग ने इरशाद की टिप्पणियों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने के बाद मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था, हालांकि मामला प्रतिभा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

कायमकुलम में आईयूएमएल के स्थानीय नेता और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के संयोजक इरशाद ने एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए अपनी ‘‘वाक्पटुता और सुंदरता से रिझाने का प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने विधायक पर जनता के लिए काम करने में “नाकाम” रहने का आरोप भी लगाया।

विवाद बढ़ने के बाद इरशाद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और कायमकुलम निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों से भी हटा दिया।

इन टिप्पणियों को लेकर माकपा ने यूडीएफ पर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एम. लिजू समेत यूडीएफ नेताओं ने इरशाद के बयान की निंदा की।

भाषा खारी माधव

माधव


लेखक के बारे में