पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, आठ घायल

Ads

पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, आठ घायल

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 07:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मालदा (पबंगाल), 19 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये जिनमें से पांच की हालत बेहद नाजुक है । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सुजापुर इलाके में आज करीब 11 बजे दिन में हुयी ।

उन्होंने बताया, ”इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । उनमें से पांच की स्थिति बहुत नाजुक है । डाक्टर उनकी जिंदगी बचाने का प्रयास कर रहे हैं । इस मामले में हमने जांच शुरू कर दी है ।

भाषा रंजन

रंजन नरेश

नरेश