ED Raid CGPSC Scam: ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रायपुर और भिलाई में पूर्व अधिकारियों के घर पहुंची टीम, खंगाल रही है दस्तावेज

Ads

ED Raid CGPSC Scam: ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रायपुर और भिलाई में पूर्व अधिकारियों के घर पहुंची टीम, खंगाल रही है दस्तावेज

ED Raid CGPSC Scam | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • रायपुर-दुर्ग में दस्तावेज खंगाल रही जांच टीम
  • छत्तीसगढ़ में तड़के मची हलचल

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाले में बुधवार को सुबह ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने आज सुबह से रायपुर और दुर्ग में दबिश दी है। (ED Raid CGPSC Scam) पहले टीम ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव (Jeevan Kishor Dhruv) के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।

ED Raid CGPSC Scam जिसके बाद राजधानी रायपुर में टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पर रेड (Raid at Aarti Vasnik’s residence) मारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर जांच अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है और घर पर रखें दस्तावेजों की जांच कर रही है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पूर्व सचिव रह चुके हैं जेके ध्रुव

आपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था, जिसमें उनकी भी भुमिका सामने आई थी, जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ED की रेड कहाँ हुई?

रायपुर में आरती वासनिक के घर और भिलाई में जेके ध्रुव के घर।

जेके ध्रुव कौन हैं?

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और CGPSC के पूर्व सचिव।

आरती वासनिक कौन हैं?

CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक।