Reported By: hemant sharma
,Raipur Nagar Nigam Strike : Image Source : AI GENERATED
रायपुर : Raipur Nagar Nigam Strike : राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के 70 वार्डों में सफाई का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदारों ने काम बंद कर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयस्तंभ चौक में बड़ी संख्या में ठेकेदार और सफाई कर्मचारी एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है।
ठेकेदारों का आरोप है कि कई महीनों से उनका भुगतान लंबित है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। Raipur Cleanliness System Halts भुगतान नहीं मिलने के बावजूद उन्हें कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च वहन करना पड़ रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को पहले ही अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके बावजूद निगम कमिश्नर की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं की गई। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें काम बंद करने का फैसला लेना पड़ा।
वहीं, ठेकेदारों द्वारा काम बंद किए जाने पर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शहर सरकार पर तंज कसा है। Raipur Ward Cleaning Issue उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का तोहफा जनता को मिल रहा है। महापौर और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। पहले कचरा गाड़ी बंद हो गई थी और अब ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। रायपुर नगर निगम भगवान भरोसे चल रहा है। इधर, ठेकेदारों की हड़ताल से अब शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। सवाल यह भी है कि नगर निगम प्रशासन इस संकट का समाधान कैसे निकालता है।
रायपुर: सफाई ठेकेदारों ने बंद किया काम, कई महीनों से वेतन नहीं मिलने को लेकर हैं नाराज#Raipur | #Chhattisgarh | #CGNews | Raipur News
— IBC24 News (@IBC24News) June 3, 2026