केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंका गया, जांच शुरू

केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंका गया, जांच शुरू

केरल के कन्नूर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंका गया, जांच शुरू
Modified Date: April 6, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: April 6, 2026 9:49 am IST

कन्नूर (केरल), छह अप्रैल (भाषा) कन्नूर के काथिरूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता के आवास पर विस्फोटक फेंके जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात काथिरूर के पास कोंकाची इलाके में मजीशा पथायाकुन्नु के आवास पर हुई।

प्राथमिकी के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीशा के घर के पास पहुंचे और उनसे अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद उन्होंने एक विस्फोटक फेंका, जो तेज धमाके के साथ फट गया।

काथिरूर थाने के अधिकारियों ने बताया कि मजीशा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोटक की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कोई पटाखा था या देसी बम।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में