जम्मू-कश्मीर के डोडा में पुलिसकर्मियों को वीआईपी सुरक्षा के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया गया

Ads

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पुलिसकर्मियों को वीआईपी सुरक्षा के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया गया

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 04:50 PM IST

जम्मू, 18 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पुलिसकर्मियों ने अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया, ताकि संवेदनशील सुरक्षा कार्यों को संभालने में उनकी पेशेवर क्षमताओं और तैयारियों को बढ़ाया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वीआईपी सुरक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन के उपलक्ष्य में शनिवार को डोडा स्थित जिला पुलिस लाइन में एक समारोह आयोजित किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रशिक्षण जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा मुख्यालय द्वारा तैयार किए गए मॉड्यूल के अनुसार आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वीआईपी सुरक्षा कर्तव्यों के लिए तैनात कर्मियों के कौशल और तत्परता को मजबूत करना था।’’

इस प्रशिक्षण सत्र में राजपत्रित अधिकारियों, पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों, पुलिस सुरक्षा अधिकारियों और जिले के अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता करने वाले डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिक श्रोत्रिय ने प्रशिक्षुओं के समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप