PM Modi Address to Nation Live | Photo Credit: IBC24
PM Modi Address to Nation Live: नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ।
पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, आज मैं एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर, विशेषकर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया है। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगाता हूं। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। (PM Modi Address to Nation Live) उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका।
PM Modi Address to Nation Live: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। देश की करोड़ों नारी की नजर संसद में थी। देश की नारी देख रही थी। मुझे भी देखकर दुख हुआ नारी हित का प्रस्ताव गिरा। तो कांग्रेस डीएमके टीमएसी सपा जैसरी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं।